अयोध्या में शनिवार शाम 4:00 बजे भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या की मासिक पंचायत में संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने गांव-गांव जागरण पंचायत, सदस्यता अभियान और ग्राम समितियों के गठन पर बल दिया।