लखीसराय: प्रतापपुर मार्ग पर करंट की चपेट में आने के कारण घायल हुआ ट्रक चालक, सदर अस्पताल में हुई मौत
जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गए जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल मंगलवार की पूर्वाह्न 10:48 पर लाया गया ।जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पहचान जमुई जिले के गोविंदपुर गांव निवासी अनूप यादव के पुत्र विजय कुमार यादव के रूप में की गई।