लखीसराय: जयनगर छोटी कवैया से शराब के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने जयनगर छोटी कवैया मोहल्ला में छापेमारी कर शराब के साथ वीडियो वायरल होने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार किया अपराह्न 3 बजे उसे पेशी के लिए कोर्ट भेज दिया है. कवैया थानाध्यक्ष राजवर्धन ने बताया कि मामले में जयनगर छोटी कवैया के रहने वाले भुटय यादव के पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. थाना में कांड संख्या 38/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज है.