लखीसराय: रामटोला बालूपर गांव से पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
लखीसराय थाना की पुलिस ने रामटोला बालूपर गांव में छापेमारी करके वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार के अपराह्न 2:30 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया है. मामले में रामटोला बालूपर गांव के रहने वाले स्व.जालो साव के पुत्र NBW वारंटी लूटन साव को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ लखीसराय थाना कांड संख्या 259/11 प्रताड़ना मामले में कोर्ट द्वारा वारंट जारी है.