लखीसराय: कवैया थाना से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, उसे पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
प्लस टू राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल करने मामले में प्राथमिकी अभियुक्त मुंगेर जिले के असरगंज थाना अंतर्गत सीमापुर निवासी अमर कुमार उर्फ राहुल कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार की अपराह्न 3 बजे पेशी के लिए कोर्ट भेजा है.फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल दो छात्रा पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है.