लखीसराय: लखीसराय समाहरणालय से डीएम ने नुक्कड़ नाटक की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
लखीसराय जिला के सभी पैक्सों में सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के बीच योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन होना है. सोमवार की पूर्वाह्न 11:15 बजे जिला समाहरणालय में DM मिथलेश मिश्रा ने नुक्कड़ नाटक की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. DCO सुमन कुमारी ने बताया कि टीम पूरे जिले में सहकारी चौपाल आयोजित कर किसानों को जागरूक करेगी.