बिसौली: फैजगंज बेहटा थाने के सामने धरने पर बैठे आजाद समाज पार्टी के मंडल सचिव व कार्यकर्ता, दरोगा पर अभद्रता का आरोप
Bisauli, Budaun | Aug 15, 2026 फैजगंज बेहटा क्षेत्र निवासी आजाद समाज पार्टी के मंडल सचिव अनमोल सागर ने दरोगा प्रतीक चौधरी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने धरना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ भी मौके पर जुटने लगी और धरना प्रदर्शन में शामिल हो गई।