संभल: ईकोना गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई मजार और 6 कब्र को प्रशासन के बुलडोजर ने ध्वस्त किया
संभल जिले के कैला देवी थाना इलाके के इकौना गांव में साढ़े 6 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाई गई एक मजार और 6 कब्र को प्रशासन के द्वारा बुलडोजर एक्शन के जरिए धस्त करने की कार्यवाही की गईहै। नायब तहसीलदार और तहसीलदार रवि सोनकर के साथ ही कैला देवी थाना पुलिस मौके पर मौजूद थी,सार्वजनिक प्रयोग की भूमि पर कब्जा करके यह मजार और कब्र बनाई गई थी