सम्भल में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद संभल में अभियान चलाया गया वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद संभल में अभियान चलाया गया!जिसके अंतर्गत बिना फिटनेस के वाहन चलाना और बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाना और प्राइवेट वाहन को सवारी गाड़ी में उपयोग में लाना और टेंपो और ई रिक्शा में अधिक सवारी बैठाना के विरुद्ध कार्यवाही की गयी!अभियान के दौरान प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह द्वारा द्वारा एक ओवरलोडिंग करने पर टेम्पू के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी !और एक सवारी वाहन के खिलाफ भी सीज की कार्यवाही की गयी!और दो प्रेशर हॉर्न लगे वाहन पर चालान की कार्यवाही की गयी और उन्हें वाहन से खुलवाकर जमा कराया गया!और टी एस आई प्रमोद मान द्वारा एक एम्बुलेंस को बिना फिटनेस के चलाने पर वाहन के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी और टी एस आई अशोक कुमार द्वारा एक इनोवा गाड़ी के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी! एवं मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा 4 बुलेट मोटर साईकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगा होने पर प्रवर्तन की कार्यवाही कर मोडिफाइड साइलेंसर को जमा कराया गया! और यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गयी! प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा