मुरैना: बागचीनी चौखट्टा के पास दो बाइक की टक्कर में चार घायल, उपचार के बाद ग्वालियर रेफर
Morena, Morena | Apr 2, 2026 बागचीनी थाना क्षेत्र के बागचीनी चौखट्टा के पास दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।