गड्ढों के बीच नहीं रुकेगा गणपति का रथ: ग्वालियर में निगम ने तेज की सड़कों की मरम्मत...
गणेश चतुर्थी से पहले ग्वालियर में नगर निगम ने सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान तेज कर दिया है। प्रतिमाओं के जुलूस वाले प्रमुख मार्गों पर गड्ढों को भरने और सड़कें समतल करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। शिंदे की छावनी रोड पर विशेष फोकस किया गया है, जहां से दो बड़ी गणेश प्रतिमाएं निकलनी हैं। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के मुताबिक, निगम की टीमें चिन्हित मार्गों पर लगातार पेच रिपेयरिंग कर रही हैं, ताकि गणेश प्रतिमा ले जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और जुलूस सुरक्षित तरीके से निकल सके। अब चुनौती यह है कि त्योहार से पहले सभी प्रमुख रास्तों को कितना बेहतर किया जा पाता है।