जमुई: रजानगर में कटर मशीन की चपेट में आने से मजदूर हुआ घायल
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 शहर के रजानगर मोहल्ले में बुधवार को कटर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान रजानगर निवासी मो. मासूम के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि वह दरवाजा बनाने का काम करता है जो बुधवार को दरवाजा बना रहा था। तभी कटर मशीन से उसका हाथ का तीन उंगली बुरी तरह से कट गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।