जमुई: बराजोर में दहेज में 2 लाख रुपए नहीं दिया तो पति व ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर ससुराल से निकाला एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर गांव में दो लाख रूपए दहेज में नहीं देने पर पति व ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता प्रियंका कुमारी बुधवार को अपनी मां और पिता के साथ समाहरणालय स्थित एसपी शौर्य सुमन के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।