जमुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय घनवेरीय में छात्रा की बिगड़ी तबीयत सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 खैरा प्रखंड के घनवेरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को पढ़ाई के दौरान क्लास रूम में अचानक एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। वहीं उसे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद वहां मौजूद शिक्षक के द्वारा से सदर अस्पताल लाया गया। घायल छात्रा की पहचान घनवेरिया निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह की पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में की गई है।