जमुई: जिला स्थापना दिवस पर महादेव सिमरिया में स्वच्छता कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया गया जागरूक
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 जिला स्थापना दिवस पर बुधवार को महादेव सिमरिया में स्वच्छता पर्यवेक्षक दशरथ कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जगह-जगह जमे कूड़े-कचड़े को उठाया गया। झाड़ू लगाकर सफाई की गई और लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक दशरथ कुमार ने लोगों से इधर-उधर कचरा ना फेंकने व स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की है।