जमुई: भाई को परीक्षा दिलाकर लौट रहे एक युवक को रवैय मोड़ के पास बदमाशों ने पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर रवैय मोड़ के पास बदमाशों ने बुधवार की शाम बाइक सवार एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मतबलवा गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल मारने वाले युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।