जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया 33 वां जिला स्थापना दिवस,किसान मेला का मंत्री ने किया उद्घघाटन
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में बुधवार को 33 वां जिला स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अजय प्रताप, जिलाधिकारी राकेश कुमार, एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया।