हुज़ूर: सुभाष नगर फाटक पर ट्रेन की चपेट में आया 10 वर्षीय बच्चा, शरीर से अलग हुआ हाथ
Huzur, Bhopal | Mar 16, 2025 भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर एक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसका हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौज़ूद लोगों ने 108एम्बुलेंस को बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस को पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला।