बालाघाट: नागपुर से लौटे बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक
बालाघाट के लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवरगांव में 68 वर्षीय इंद्रसेन पटले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे पिछले करीब 20 वर्षों से नागपुर में रह रहे थे और 27 अप्रैल को ही गांव लौटे थे। यहां वे अपने चचेरे भाई के घर ठहरे हुए थे और हाल ही में पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। मंगलवार सुबह उनका शव अरविंद पटले के मकान में फंदे पर लटका मिला, जिससे प