भीलवाड़ा: सनातन युवा परिषद् ने यूआईटी के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया, लॉटरी घोटाले के विरोध में जताया आक्रोश, जनता सड़कों पर उतरेगी
भीलवाड़ा। यूआईटी द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को निकाली गई लॉटरी में कथित ’महाघोटाले’ के विरोध में सनातन युवा परिषद् प्रमुख रितेश गुर्जर व पार्षद प्रत्याशी महेन्द्र विश्नोई के नेतृत्व में परिषद् के कार्यकर्ताओं ने यूआईटी कार्यालय के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया। परिषद् के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान यूआईटी प्रशासन और भू-माफियाओं के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।