भीलवाड़ा: शहर के सुखाडिय़ा स्टेडियम में 26 अक्टूबर को जादूगर आंचल धधकती आग के बीच मौत को देंगी मात
भीलवाड़ा में 26 अक्टूबर की शाम जादू, साहस और रोमांच से भरने वाली है। शहर के सुखाडिय़ा स्टेडियम में सायं 6 से 8 बजे तक होने जा रहा है "एडवेंचर विद फायर", जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय जादूगर आंचल कुमावत ऐसा करतब दिखाने जा जा रही हैं, जिसे देखकर दर्शकों की सांसें थम जाएंगी।