भीलवाड़ा: बरूंदनी में पुराने विवाद के चलते दो चचेरे भाइयों पर दर्जन से अधिक लोगों ने पाइपों और डंडों से किया हमला
बरूंदनी में पुराने विवाद के चलते दो चचेरे भाइयों पर करीब एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने लोहे के पाइपों और डंडों से हमला कर दिया।हमले में दोनो भाइयों के पैर फ्रैक्चर हो गए।दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।