भीलवाड़ा: यूआईटी की ई-लॉटरी प्रकरण में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात, प्रभारी संदेह के घेरे में
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास द्वारा हाल ही में निकाली गई भूखंडों के आवंटन की ई लॉटरी में सामने आई अनियमितताओं को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा और ई लॉटरी को लेकर आमजन के हित में निर्णय लेने का आग्रह किया।