Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Aap
journalistrkgiri
जेल से रिहाई के बाद बस्ती पहुँचे पूर्व मंत्री राम करन आर्या
Basti, Basti
| Oct 28, 2026
MORE NEWS
एलर्ट
Basti, Basti | Oct 28, 2026
विश्व हिंदू महासंघ ने DIG को सौंपा पत्र, जांच कर कार्यवाही की मांग
Basti, Basti | Oct 28, 2026
बस्ती प्रेस क्लब धूमधाम से मनाया गया सुभासपा का स्थापना दिवस
Basti, Basti | Oct 28, 2026
#News : बजाज चीनी मिल रुधौली में उन्नत बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न; किसानों को मिले उच्च गुणवत्तापूर्ण बीज बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली के प्रांगण में किसानों की आय बढ़ाने और गन्ने की बंपर पैदावार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दूर-दराज से आए सैकड़ों किसानों को गन्ने की उन्नत प्रजाति Co 20016 के रोग-प्रतिरोधी बीज वितरित किए गए, जिससे किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन मिल के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में बेहद व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से इकाई प्रमुख (यूनिट हेड) डॉ. जेपी त्रिपाठी, महाप्रबंधक गन्ना श्री लवकुश सिंह चौहान और सीनियर गन्ना अधिकारी श्री बाल सिंधु पांडे गगन उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य अधिकारियों ने अपने हाथों से किसानों को बीज वितरित किए और उन्हें खेती से जुड़ी जरूरी तकनीकी सलाह भी दी। कार्यक्रम के दौरान मिल के मुख्य गेट से लेकर बीज वितरण सेंटर तक एक बेहद अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। गेट पर ही किसानों के स्वागत और उनकी सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जहाँ से कर्मचारियों द्वारा किसानों को कतारबद्ध तरीके से बीज वितरण सेंटर तक पहुँचाया गया। गेट से सेंटर तक के पूरे मार्ग पर किसानों के मार्गदर्शन के लिए सहायता डेस्क और बैनर-पोस्टर लगाए गए थे, जिससे किसानों को अपना बीज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। बीज वितरण सेंटर पर किसानों को संबोधित करते हुए इकाई प्रमुख (यूनिट हेड) डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा कि बजाज चीनी मिल रुधौली हमेशा से क्षेत्र के किसानों के उत्थान और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ वैज्ञानिक तकनीकों और Co 20016 जैसी उन्नत बीजों की वैरायटी को अपनाकर अपनी पैदावार को कई गुना बढ़ा सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मिल प्रबंधन किसानों की हर समस्या के समाधान और उनके विकास के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा है। इस दौरान महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान और सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे गगन ने भी किसानों को समय पर खाद, पर्ची और तकनीकी मार्गदर्शन की जानकारी दी। मिल प्रबंधन के इस सराहनीय प्रयास से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
Basti, Basti | Oct 28, 2026
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को घेरा रफीक खान बोले—चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवाल, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी बड़ी जनसभा बस्ती। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं जयपुर के आदर्श नगर से विधायक रफीक खान ने वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रफीक खान ने कहा कि पहले चुनाव आयोग को निष्पक्ष संस्था के रूप में देखा जाता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से लगातार वोट चोरी के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां वोट चोरी के जरिए भाजपा ने सरकार बनवाई। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवाल लोकतंत्र के लिए उचित संकेत नहीं हैं। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने भी लगाए आरोप प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल कर रही है, जबकि आम जनमानस में उसका जनाधार लगातार गिर रहा है। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल बताया। 1 नवंबर को दिल्ली में होगी जनसभा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा आयोजित करने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस जनसभा में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान संदीप श्रीवास्तव, वाहिद अली सिद्दीकी, गिरजेश पाल, गुड्डू सोनकर, अतीउल्लाह सिद्दीकी, रामबचन भारती, राम बहादुर सिंह, मारूफ अली, सर्वेश शुक्ला, आनंद निषाद, अशरफ अली, लालजी शर्मा, मुकेश भाटिया सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 28, 2026
रंग लायी एमएलसी सुभाष यदुवंश की पहलः लालगंज वीरितिया बानपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 34.61 करोड़ मंजूर 50 वर्षों से उपेक्षित 11 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा कायाकल्प बस्ती। लालगंज वीरितिया वाया बानपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 34.61 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधान परिषद सदस्य एवं सभापति विनियमन समिति सुभाष यदुवंश के प्रस्ताव और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के विकास का रास्ता साफ हुआ है। सड़क के निर्माण एवं चौड़ीकरण से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। आमी नदी के किनारे स्थित यह मार्ग पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से उपेक्षा का शिकार था। सड़क की जर्जर स्थिति, संकरा रास्ता, घने नरकट और झाड़ियों के साथ जलजमाव की समस्या के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासी लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग कर रहे थे। अब शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोगों में विकास कार्य को लेकर उम्मीद जगी है। क्षेत्र की इस पुरानी समस्या के समाधान के लिए एमएलसी सुभाष यदुवंश लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव रखा था। उनके प्रस्ताव और प्रयासों के बाद शासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 3460.61 लाख करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद प्रतिदिन लगभग 30 हजार लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़क बेहतर होने से बस्ती और संत कबीर नगर जनपदों के बीच संपर्क मजबूत होगा। ग्रामीणों को बाजार, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके साथ ही किसानों को कृषि उत्पादों के परिवहन तथा व्यापारियों को अपने व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी। मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की संभावना है। बेहतर सड़क संपर्क से आपातकालीन सेवाओं की पहुंच आसान होगी तथा ग्रामीण अंचलों में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। आमी नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में आवागमन और निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। मार्ग की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि यह सड़क उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी विशेष महत्व रखती है। इसी मार्ग पर आते-जाते और खेलते-कूदते उनका बचपन बीता है। ऐसे में इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति मिलना उनके लिए प्रसन्नता और आत्मिक संतोष का विषय है। कहा कि क्षेत्र की यह पुरानी समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। सड़क के विकास से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। लालगंज वीरितिया-बानपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए बजट स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जाहिर की। पंकज सिंह, रमेश चौधरी, संजय यादव, रामदेव यादव और अभिषेक दुबे सहित अन्य लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के बेहतर होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। व्यापारियों को भी आवागमन और व्यावसायिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से ग्रामीण अंचलों का विकास तेज होगा और बस्ती जिले की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
Basti, Basti | Oct 28, 2026
स्थानांतरण पर प्रभावपूर्ण विदाई शानदार छोटे भाई दुर्गेश पाण्डेय जी, थाना प्रभारी महुली! 👏💐 आपने जनता के बीच और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच जिस तरह अपनी एक अलग पहचान और सम्मान बनाया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। आपका व्यवहार, कार्यशैली और लोगों के प्रति समर्पण अन्य अधिकारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ईश्वर से कामना है कि आप इसी तरह जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें और अपने कार्यों से समाज में विश्वास एवं सम्मान की नई मिसाल कायम करते रहें। आपको हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं, छोटे भाई! 💐🙏
Basti, Basti | Oct 28, 2026
🌸 भव्य पुष्प वर्षा एवं भंडारे में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह 🌸 आशीष शुक्ला जी द्वारा आयोजित भव्य पुष्प वर्षा एवं भंडारे में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। 🙏 आस्था, सेवा और समर्पण को समर्पित यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
Basti, Basti | Oct 28, 2026