खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिले में एंटी एड्लटरेशन ड्राइव चलाई। दूध विक्रेताओं व परिवहन वाहनों की जांच कर नमूने लिए गए। ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ लैब में दूध की गुणवत्ता जांची गई। विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पालना के बारे में बताया गया।