बखरी: महागठबंधन सरकार बनने पर गरीबों को मिलेगा 'माय बहिन' योजना का लाभ: विधायक राजबंशी महतो
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो माय बहिन योजना से समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों को काफी लाभ होगा। यह बातें चेरियाबरियारपुर के विधायक राजबंसी महतो ने कही। शुक्रवार को खोदावंदपुर में दोपहर करीब एक बजे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को लाभ मिलेगा