बखरी: दिवंगत कॉ. अवधेश सिंह के लिए सलौना में श्रद्धांजलि सभा 22 दिसंबर को आयोजित होगी
गुरुवार को दोपहर करीब दो बजकर तीस मिनट पर भाकपा अंचल परिषद बखरी की बैठक सूर्यनारायण सिंह स्मारक भवन बखरी में त्रिवेणी महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अंचल मंत्री शिव सहनी ने कहा कि सलौना निवासी भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जुझारू सदस्य थे। कॉ.अवधेश सिंह वे अपने जीवन के अंतिम काल तक भाकपा के नेतृत्व में मजदूरों की आवाज उठाते रहे।