बखरी: शिवनगर चौक के पास सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में कोहराम
बखरी थाना क्षेत्र के गंगराहो निवासी सुमित कुमार का इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शुक्रवार के सुबह लाश जब गांव पहुंची तो लोगों के करुण क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया. बीते मंगलवार की देर शाम शिवनगर चौक के समीप सड़क हादसे में सुमित कुमार और गोढियारी के विष्णु कुमार घायल हो गये थे.