बखरी: बखरी पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, बाइक सवारों में मचा हड़कंप
बखरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9500 जुर्माने की राशि वसूल किया गया। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर फैसल अहमद ने बताया कि जिला मुख्यालय के निर्देश पर बखरी के कारगिल चौक सहित स्थानों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई।