बखरी: रामपुर पठानटोली में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर पठानटोली में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर पठानटोली निवासी मो0 समस तबरेज के पुत्र मो0 समस अमन एवं मो0 निजाम के पुत्र मो0 अरमान को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा।