बखरी: शिवनगर बखरी में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
बखरी के शिवनगर में बीते मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि शिवनगर के निकट खड़ी स्कूली बस में गोरियारी के राम आशीष सहनी का पुत्र विष्णु कुमार बाइक से टकरा गया था। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी बुधवार को मौत हो गई।