गुना: पगारा के पास वेठाघाट पर ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान को लेकर किसानों ने लगाया जाम, पहुंचा प्रशासन दी समझाइस
गुना जिले में 2 मार्च शनिवार को शाम के समय हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि में किसने की धनिया सरसों मसूर और चना की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान को लेकर आक्रोशित किसानों ने ग्राम पगारा के पास वेठाघाट पर किसानों ने चक्का जाम किया। ओले गिरने से नष्ट फसलों का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की। प्रशासन की समझाइस के बाद किसानों ने जाम को हटा दिया है।