गुना: बरखेड़ा हाट में भाजपा मंडल बजरंगगढ़ के लाभार्थी संपर्क अभियान की हुई कार्यशाला, भाजपा नेता महेंद्र किरार हुए शामिल
Guna, Guna | Feb 28, 2024 गुना के भाजपा मंडल बजरंगगढ़ के ग्राम बरखेड़ा हाट में भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला हुई। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता महेंद्र किरार शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,घर-घर और बूथ स्तर पर संपर्क कर लाभार्थियों से चर्चा करे। योजनाओ की जानकारी दें। कार्यकर्ताओं से कहा 2 मार्च से 4 मार्च तक विशेष लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा।