गुना: कंचनपुरा गणेशपुरा पूरापोसर किशनगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले किसानों ने फसलों में जताई नुकसान की आशंका
गुना में मौसम में आए बदलाव से बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों को चिंतित कर दिया है। गुना के कंचनपुरा, गणेशपुरा, पूरापोसर, किशनगढ़ में 2 मार्च को शाम के समय तेज आंधी के साथ हुई बारिश में ओले गिरे। जिससे धनिया, चना, सरसों, मसूर की फसल में किसानों ने भारी नुकसान की आशंका जताई है। किसानो की कटी फसल खेतो में पड़ी है। वही खेतो में खड़ी अन्य फसले भी पक चुकी है।