गुना: भिडरा गांव में शादी समारोह में खाना बनाने गए हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
गुना की म्याना थाना क्षेत्र की उमरी पुलिस चौकी के भिडरा गांव में शादी में खाना बनाने गए हलवाई पवन कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुना की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। परिजनो बताया, छत से गिरने और शराब के नशे में मौत होने की अलग-अलग बातो से संतुष्ट नही है। हलवाई पवन कुशवाहा अविवाहित था न किसी से रंजिश थी। परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है।