गुना: जिले की लाडली बहना योजना की हितग्राहियो के खातो में पहुंची 10वी किस्त, लाड़ली लक्ष्मी योजना के खातो में भी डाली गई राशि
गुना जिले में लाडली बहन योजना की महिला हितग्राहियों को दसवीं किस्त की राशि डाली गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रवि गोयल ने बताया, जिले में मार्च 2024 की 1250 रुपए प्रति हितग्राही के मान से 28,57,74,900 करोड़ की राशि डाली गई। वही जिले की लाडली लक्ष्मी योजना की 3370 बालिकाओं को खातों में 1,09,18,000 करोड़ की राशि डाली गई।