गुना: जगनपुर गांव में गालियां देने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती, बजरंगगढ़ थाना में की शिकायत
गुना के बजरंग थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में गालियां देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के घायल राजकुमार यादव ने जिला अस्पताल में बताया छह लोग घायल हुए हैं। गांव के ही लोग घर के सामने गालियां दे रहे थे। मना करने पर राजकुमार यादव ने मारपीट करने के आरोप लगाए। मारपीट में मामले की शिकायत बजरंगगढ़ थाना में दर्ज कराई गई है।