फतेहाबाद में छिनैती गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; चार वारदातों का खुलासा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से लेकर फतेहाबाद रोड तक राहगीरों को बनाते थे निशाना, नकदी-जेवरात और अवैध तमंचे बरामद
आगरा/फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रही छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद, सोने-पीली धातु के आभूषण, चांदी/सफेद धातु की पाजेब व करधनी, दो अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी वीकेश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरे आरोपी सोनू वर्मा उर्फ लुक्का उर्फ सनी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
.
.
.
.
#Fatehabad #Agra #FatehabadNews #AgraNews #UPNews