कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में कसया बाजार स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास चलती CNG वैन में अचानक भीषण आग लग गई। देवरिया से पडरौना जा रही वैन से धुआं निकलता देख चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने पर उसने वैन से कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही PRV टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
.
.
.
.
#Kushinagar #KushinagarNews #Kasya #KasyaNews #CNGVan