आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर बीच सड़क भारी मलबा पड़ा होने से वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। मथुरा की ओर से आगरा आने वाले वाहन चालकों को फ्लाईओवर पर ईंट-पत्थर और मलबे के बीच से गुजरना पड़ रहा है। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों और दोपहिया चालकों के लिए स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल सड़क से मलबा हटवाकर यातायात को सुरक्षित कराए, ताकि किसी बड़े हादसे की नौबत न आए। सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग किसी हादसे के बाद कार्रवाई करेगा या उससे पहले ही सड़क को सुरक्षित कराया जाएगा?
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #SultanganjKiPulia #AgraFlyover #AgraBreaking