छतरपुर: खेत पर काम करते समय सांप ने डसा, हालत नाजुक,छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुडरक निवासी 54 वर्षीय हल्काई पाल पिता बिहारी लाल खेत पर काम करते समय सर्पदंश का शिकार हो गए। घटना आज 13 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है।परिजनों के अनुसार, हल्काई खेत की मेड़ के पास से गुजर रहे थे, तभी सांप ने उनके बाएं पैर में डस लिया। उन्होंने सांप को जाते हुए देखा और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।