#झमाझम बारिश से कैराना जलमग्न, सड़कें बनीं तालाब #viralvideo
#breaking #न्यूज़
शामली। कैराना नगर में हुई झमाझम बारिश के बाद कई मुख्य सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए। जलभराव के कारण सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं भारी जलभराव के चलते नगर पालिका की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती नजर आई। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।