मेरठ में छात्रा हत्याकांड पर न्याय की मांग, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज #viralvideo #breaking #uppolice
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा की हत्या के विरोध में बुधवार को परिजन और दलित समाज के लोग न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर धरना देने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच पुलिस से नोकझोंक हुई। सड़क खाली कराने के प्रयास में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सड़क जाम करने वालों की वीडियो के आधार पर पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।