बंदगांव: टेबो में अज्ञात अपराधियों ने जेसीबी मशीन में लगाई आग
बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र में साईकटा जाने वाली मुख्य सड़क पर शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगी जेसीबी मशीन में आग लगा दी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार खूंटी साहू ने गुरुवार को मशीन वहां खड़ी की थी। पिछले करीब एक महीने से सड़क निर्माण कार्य बंद था।