बाह: स्याहीपुरा में अज्ञात डंपर ट्रक ने ईको कार में मारी टक्कर, 8 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत स्याहीपुरा में अज्ञात डंपर ट्रक ने इको कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से इको कार पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में कार चालक सहित एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया है जहां से 3 लोगों को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर किया है।