बाह: गांव गढ़ का पुरा में तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में फैली दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
ब्लॉक पिनाहट के गांव गढ़ का पुरा के एक तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास जारी है।