बाह: बासौनी अड्डा पर बाइक सवार ने पिता पुत्र में मारी टक्कर,तीन लोग घायल
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत बासौनी अड्डा पर सड़क किनारे लगी हाट में पिता पुत्र सब्जी खरीद रहे थे, इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,जिससे पिता पुत्र घायल हो गए,और बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हुए तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।