बाह: पारना मोड़ पर मारुति वैन और बाइक की टक्कर में 3 लोग घायल, दोनों वाहनों को बचाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी
थाना चित्राहाट क्षेत्र के अंतर्गत पारना मोड़ पर मारुति वैन ने बाइक में टक्कर मार दी,इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, इस दौरान दोनों वाहनों को बचाते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई,जिससे रोड पर लंबा जाम लग गया,घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया एवं यातायात को सुचारू करवाया।