बाह: बटेश्वर में देसी शराब के ठेके के पास बिक रही अवैध शराब आबकारी विभाग की टीम ने की छापामार कार्रवाई,1 युवक गिरफ्तार
गांव बटेश्वर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। जिसमें मुखबिर के द्वारा आबकारी विभाग की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव बटेश्वर में देसी शराब के ठेके के पास अवैध रूप से शराब बेकी जा रही है, इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 69 अवैध शराब के पव्वे बरामद किए हैं,इस दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।