घाटमपुर: सचौली गांव के पास पुलिया के नीचे मिले शव की हुई पहचान
साढ़ के सचौली गांव के पास 18 जुलाई की सुबह पुलिया के नीचे मिले अज्ञात शव की पहचान तेलियावर निवासी विजय निषाद के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 8बजे बताया शव के दाहिने हाथ पर विजय निषाद नाम का टैटू बना मिला था।शिनाख्त के लिए पुलिस टीम भी लगी थी।मृतक की बहन गीता व भाई लल्लू ने मृतक की पहचान की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह की चोट नहीं मिली।